November 19, 2025

PeaceNews

“गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर” में पधारी संतोष दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बरेठा रोड, मालनपुर स्थित गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में रसिया से पधारी संतोष दीदी का आगमन हुआ | वहां उपस्थित भाई -बहनों ने उनका स्वागत किया, दीदी ने नशा मुक्ति अभियान हेतु बनाए गए रथ का का उद्घाटन किया एवं हरी झंडी दी | यह रथ नशा  मुक्ति हेतु लोगों को प्रेरित करेगा | मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  संतोष दीदी जी ने कहा कि उन्हें यज्ञ के अधिष्ठाता ब्रह्मा बाबा ने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का संदेश देने के लिए अविभाजित रूस मे सेवा के लिए भेजा | वहां जाकर उन्होंने रूस की संस्कृति और सभ्यता को समझा और भाषा का भेद होते हुए भी रूस के लोगों ने भी भावना और भाव को प्रधानता दी  और आध्यात्मिक ज्ञान के नियमित विद्यार्थी बने |

रूस में माइनस में तापमान होने के बावजूद भी वहां आध्यात्मिक ज्ञान समझने के लिए नियमित मेडिटेशन और आध्यात्मिक क्लास में लोग धीरे-धीरे आने लगे | रूस के लोगों ने हिंदी में गीत गाना भी सीखा | और आज भी प्रतिवर्ष वह भारत में ब्रह्माकुमारीज के हेड क्वार्टर माउंट आबू , राजस्थान में स्वयं को आध्यात्मिक ऊर्जा से  चार्ज करने के लिए आते हैं और यह प्रयास अनवरत चल रहा है| वह दिन दूर नहीं जब भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का परचम दुनिया में लहराएगा और भारत विश्व गुरु बनेगा  | विदेश में लोग आध्यात्मिकता की शक्ति को पहचान रहे हैं | भारत में भी पहचानने की आवश्यकता है | अतः हम सभी को चाहिए कि हम अपने संस्कारों को श्रेष्ठ बनाकर मानवीयता कि सेवा करें l रसिया से सात्विक बहन उपस्थित थी उन्होंने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किया l

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश क्षेत्र की समर्पित बहने उपस्थित थी छतरपुर से शैलजा बहन जी, सीहोर से पंचशीला बहन जी,  रानी बहन, सुनीता बहन, विद्या बहन, रेखा बहन, सीता बहन, सरिता बहन, आदर्श बहन, महेश भाई, दीपेंद्र भाई, प्रह्लाद भाई उपस्थित थे l