Pune, Maharashtra
1 min read![](https://peacenews.godlywoodstudio.org/wp-content/uploads/2019/02/01-Pune-1.jpg)
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की गौरव.. संस्था प्रमुख 103 वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। जी हां महाराष्ट्र में सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने अपने 70वें स्थापना दिवस पर दादी जी को इस अवार्ड से सम्मानित किया।
सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय हर साल.. उन लोगों को सम्मानित करता है.. जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में मानव जाति के लिए प्रख्यात सेवाएं प्रदान की है.. इस वर्ष विश्वविद्यालय ने दादी जानकी को सम्मानित किया, वहीं कुलपति प्रो. नितिन आर. करमालकर ने दादी जी द्वारा आध्यात्मिकता के क्षेत्र में किए गए अग्रणी प्रयासों के लिए दिल से प्रशंसा व्यक्त की।