March 14, 2025

PeaceNews

Shantivan, Mt. Abu

बुलेटिन की शुरुआत आज.. देश के गणतंत्र दिवस से है.. देश भर में 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हर तरफ देशभक्ति का रंग देखने को मिला.. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तथा महिलाओं से लेकर हर कोई इस पर्व में डूबा नज़र आया। इसी कड़ी में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्ीय मुख्यालय में गणतंत्र दिवस एक अलग और विशेष संकल्पों के साथ मनाया गया। देखिए इस पर एक खास रिपोर्ट…

‘सोने की चिड़िया‘ कहे जाने वाले भारतवर्ष के लिए 26 जनवरी बेहद महत्वपूर्ण दिन है। यही वो दिन था.. जब पहली बार भारत के संविधान को उसका अस्तित्व मिला। आज के दिन.. देश भक्ति के गीतों ने शहीदों की शहादत की याद दिलाई तो वहीं राजधानी दिल्ली के राजपथ में विभिन्न राज्यों की झाकियां और शस्त्र बल का प्रदर्शन… मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना… वहीं दूसरी ओर गणतंत्र दिवस परेड की शान बढ़ाते हुए पहली बार.. महिला सेना ऑफिसर परेड की अगुवाई करती हुई नज़र आई। जी हां नारी सशक्तिकरण का खासा प्रदर्शन इस बार की परेड का मुख्य केन्द्र बिंदु बना।

 

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांवितन में भी देश की आन.. बान और शान.. बढ़ाती.. नारी शक्ति द्वारा परेड निकालकर मार्च पास्ट की सलामी दी गई। तिरंगा फहराकर.. एक ओर जहां.. संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने 70वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान किया, वहीं दूसरी ओर मौजूद सैकड़ों संस्था के सदस्यों ने देश की शान राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस मौके पर उपस्थित संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, महासचिव बीके निर्वैर तथा अन्य मुख्य पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर कई राज्यों से आए संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ देश का गणतंत्र दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.