March 12, 2025

PeaceNews

Haryana

हरियाणा के कादमा सेवाकेंद्र पर बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माउंट आबू से आई ज्ञानअमृत पत्रिका की सह संपादिका बीके उर्मिला, बाढड़ा की महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण, दादरी की महिला विकास अधिकारी निर्मल शर्मा, ग्रामीण विकास मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें वर्ष 2017 में जन्मी 35 बेटियों व उनकी माताओं का सम्मान किया गया। बीके उर्मिला ने बताया की समाज की उन्नति के लिए आध्यात्मिक मूल्यों को धारण करना अनीवार्य है। वहीं मुख्य अतिथियों ने संस्था द्वारा की जा रही सामाजिक और आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना की और शुभकामनाएं भी दी। अंत में सेवाकेंद्र प्रभारी बीके वसुधा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ईश्वरीय सौगात भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.