October 27, 2025

PeaceNews

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में झांकी का आयोजन 

जयपुर आदर्श नगर दशहरा मैदान में 26 से 30 सितंबर तक हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज जयपुर राजापार्क की ओर से चैतन्य नौ देवियों की मनोरम झांकी, राजयोग मेडिटेशन थॉट लैब व राजयोग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय इस झांकी का शुभारंभ जयपुर सबजोन इंचार्ज राजयोगिनी आदरणीय पूनम दीदी जी ने दीप प्रज्वलन करके किया, साथ में  कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे | 

 जिनमे  (राजस्थान शिक्षा मंत्री) मदन सिंह दिलावर जी, (जयपुर सांसद) मंजू शर्मा जी, (केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद) जुगल किशोर जी, (इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर) आशीष कंधारी जी, (प्रेसिडेंट हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा फाउंडेशन) डॉ सुभाष बाफना जी, (संगठन मंत्री सेवा भारती) मूलचंद शर्मा जी, (पूर्व न्यायाधीश एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजस्थान हाई कोर्ट) शिवचरण गुप्ता जी,  (हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा फाउंडेशन) सचिव सोमकांत शर्मा जी,(आयुर्वेद सेक्रेटरी) हरिराम रणवा जी, (निरंजनी अखाडा) महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर जी, (श्री राष्ट्रीय करणी सेना अध्यक्ष) अजीत सिंह जी, (एस.एच.ओ) श्रीनिवास जांगिड़ जी, (युवा बोर्ड सेक्रेट्री राजस्थान) कैलाश चंद पहाड़िया ,(सच बेधड़क न्यूज़ फाउंडर) विनायक शर्मा जी, (राजस्थानी फिल्म एक्टर) शिक्षित कुमार जी, (राजस्थानी एक्टर और कॉमेडियन) पन्या सेपट आदि।


सभी अतिथियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आरती कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सोडाला सेंटर इंचार्ज  स्नेह दीदी जी ने सभी को राजयोग का अभ्यास करवाते हुए कहा कि हमारे अंदर जो भी असीम गुण व शक्तियां विद्यमान है उन्हें हम राजयोग के माध्यम से विकसित कर अपना जीवन भी देवियों की ही तरह  दिव्य और शक्ति संपन्न बना सकते है। नवरात्रि का पर्व सिर्फ उत्सव का पर्व नहीं बल्कि अपने अंदर दिव्य शक्तियों को जगाने का पर्व है। इस मौके पर हजारों लोगों को परमात्मा का संदेश भी दिया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को आध्यात्मिकता के क्षेत्र में किए गए प्रयास के लिए हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा फाउंडेशन के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया |