September 13, 2025

PeaceNews

राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी स्मृति दिवस

आज दिनांक 25 अगस्त’को श्रद्धेय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी की 17वीं पुण्य स्मृति दिवस – यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे, विश्व बन्धुत्व दिवस, प्रजापीता ब्रह्मा कुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भूवनेश्वर यूनिट 8 सेवा केंद्र में मनाया गया। दादी जी ने 1969 से 2007 तक संस्था की मुख्य प्रशाशिका रही । श्रद्धेय दादी जी से मिली हुई शिक्षाओं को सिमरन करते हुए उन्हे भोग स्वीकार कराया गया।इस अवसर पर सेवा केंद्र के ब्रह्मा कुमारीज़ भाई-बहनों ने मैडिटेशन में बैठकर पवित्रता, सुख और शांति का वाइब्रेशन सारे ब्रह्माण्ड में फ़ैलाने के निम्मित बने।  स्थानिया सेन्टर प्रभारी ब्रह्मा कुमारी दुर्गेश नंदिनी, ने दादी जी की जीवन कहानी के बारे में संक्षेप में जानकारी दी । कुछ भाई-बहनों ने दादी प्रकाशमणि जी के साथ का अनुभव साझा किए और अन्त में दीप प्रज्वलन कर सभी भाई-बहनों ने दादी जी की निस्वार्थ भाव से अध्यात्मिक सेवा को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

इस अवसर पर उपस्थित थे:-01. ब्रह्मा कुमार संजीव भाईजी, वैज्ञानिक, उप परियोजना निदेशक, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) और 02. ब्रह्मा कुमारी दुर्गेश नंदिनी बहनजी, सेन्टर प्रभारी, भूवनेश्वर यूनिट 8 सेवा केंद्र और सेवा केंद्र के ब्रह्मा कुमारीज़ भाई-बहनों का एक बड़ा समूह सामिल थे।