ओम शांति आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुक्रतीर्थ में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में एक बहुत सुंदर प्रोग्राम रखा गया जिसमें मुख्य अथिति Dr अश्वनी कांबोज उतरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून रहे और विशिष्ट अतिथि बबल चीटी ऑस्ट्रेलिया से रहे जिन्होंने ब्रह्मा कुमारीज आकर अपना समय दिया और ईश्वरीय ज्ञान सुना ।साथ में गीतानंद महाराज, क्रपालदास महाराज जी, साध्वी ममता बहन, कथा वाचक नवीन भी उपस्थित रहे। मंचासिन बीके सुरेश दीदी , सुधा दीदी ,सरिता दीदी , बीके प्रियांशी बहन, बीके श्रवण भाई, जगपाल भाई जी और मंच संचालक प्रवेश दीदी सुकरताल से उपस्थित रहे ।इस प्रोग्राम में सभी ने अपने-अपने अलग-अलग विचार रखें जिसमें सुधा दीदी ने शिवरात्रि के बारे में बताया की शिवरात्रि अथार्थ कलयुग अंधकार की रात जब बुराइयां अत्याचार पापाचार बढ़ जाता है। तब परमात्मा शिव ईश्वरीय ज्ञान देकर हम सभी आत्माओं को मनुष्य आत्माओं को सभी फिर से पावर बनता है जिसकी यादगार में हम महाशिवरात्रि मनाते हैं और साथ में जगपाल भाई जी ने आज नैतिक मूल्यों के लिए विशेष आवाहन किया कि हम सभी को अपने जीवन में नैतिक मूल्य भविष्य अपनाना चाहिए जिससे हम समाज को जोड़ सके एक दूसरे का सम्मान कर सके और यह केवल ईश्वरीय ज्ञान से परमात्मा ज्ञान से संभव है ।जिसमें हम सभी को बहुत सुंदर शिक्षाएं परमात्मा दिन प्रतिदिन प्रदान कर रहे हैं जो पूरी तरह से निशुल्क है ।इसके लिए हमें सात दिवसीय कोर्स करना चाहिए जिसमें पूरी डिटेल में हमारे जीवन के लिए जरूरी सभी बातें सिखाई जाती हैं। और सुरेश दीदी ने अपना अनुभव सुनाया और साथ में राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति करवाई और बाद में मुख्य अतिथि ने भी अपने विचार रखें और सभी को आध्यात्मिकता से जुड़ने का आह्वान किया । और विशिष्ट अतिथि ने भी अपना अनुभव सुनाया कहा कि मेरा जीवन ब्रह्मकुमारीज से जुड़ kr पूरा बदल गया है। उन्हें मेडीटेशन बहुत अच्छा लगता है। और वे अब सेवा में ही अपना जीवन लगा रहे है। सभी को काउंसलिंग से और मेडीटेशन से सेवा करते है। मेरा अभियान है कि सभी खुश रहे शांति से जीवन व्यतीत करे। बाद में शिव ध्वज लहराया गया और सभी ने प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।

More Stories
ब्रह्माकुमारी में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम
वाराणसी के divine संस्कारशाला में नया वर्ष कार्यक्रम
श्रीमद् भागवत गीता का सत्र भव्य आगाज