London
लंदन के ब्रह्माकुमारीज़ के ग्लोबल कोऑपरेशन हाउस में दिवाली के उपलक्ष में अ रिटर्न टु द किंगडम विषय के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुजरात समाचार और एशियन वोइज़ के चीफ एडिटर सी.बी. पटेल, हैरो काउंसिल की मेयर कैरुल करीमा मारिकर, यूरोप एवं मिडिल ईस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ की निदेशिका बीके जयंती, एम.बी.ई. एंड अवार्डी ऑफ एशियन वीमेन ऑफ अचीवमेंट डॉ. गीथा सुब्रमण्यम, ब्रह्माकुमारीज़ के ट्रस्ट बोर्ड के चेयर रतन थडानी समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें डांसर थिरु सीलन ने अपने नृत्य प्रस्तुतु के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की और बढ़ने का सन्देश दिया वही रागासुड़ा विंजामुरी ने प्रकाश की अद्वितीय शक्ति का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों के रूप में मौजूद विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियोँ ने अपने विचार रखते हुए संस्थान का आभार व्यक्त कर दिवाली की शुभकामनाए दी।
आगे बीके जयंती द्वारा दिवाली के पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से पर्मात्मनुभुती भी कराई गइ। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में सभी को ईश्वरीय सौगात के साथ ब्लेसिंग कार्ड्स वितरित किये गए।