Caribbean
कैरीबियाई देश के त्रिनिडाड और टोबैगो के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरित की। संग्रे ग्रांडे में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की प्रभारी बीके उमा समेत अन्य सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की।
सेन्ट्रल त्रिनिडाड में चगुआनास राजयोग केन्द्र, बीके जैस्मीन के नेतृत्व में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दो सौ लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही 25 मधुमेह पीड़ितों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई, यह सहायता मोनरो रोड हिन्दू मंदिर के सहयोग के किया गया था।
गौरतलब है कि सबसे खराब हिट क्षेत्र ग्रीनवैल में करीब 10 फीट पानी चढ़ गया था, बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर फंस गए थे, तूफान, भारी बारिश, भूस्खलन, समुद्र और नदियों को उगाने के कारण भारी नुकसान हुआ था।