Abu Road, Rajasthan
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समस्त राजस्थान में लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सोशल एक्टिविटी ग्रुप, समाज सेवा प्रभाग, ग्राम विकास प्रभाग, मेडिकल तथा ह्दयरोग निवारण विभाग द्वारा आयोजित म्हारो राजस्थान के सभी यात्राओं के आबूरोड पहुंचने पर शांतिवन में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में करीब 20 दिनों में 8 हज़ार किमी की यात्राएं पूरी की। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य.. राजस्थान में अभियान यात्रियों ने पूरे क्षेत्र को इस अभियान के ज़रिए नाप दिया है। समापन अवसर पर डायमण्ड हाल में मौजूद संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि हमारा राजस्थान फिर से खुशहॉल बने यही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए संस्थान हर सम्भव प्रयास करेगी।
वहीं कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व उपमुख्य सचेतक रतन देवासी, उपखण्ड अधिकारी रविन्द्र गोस्वामी, संस्थान की कार्यक्रम प्रबंधिका बीके मुन्नी, सोशल एक्टिविटी ग्रुप के अध्यक्ष बीके भरत, मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने शुभआशाएं व्यक्त की। इस अवसर पर अभियान में शामिल यात्रियों का स्वागत किया गया, इसके साथ ही राजस्थान के ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्रों की बहनों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रमों के आकड़ों की बात की जाए तो.. प्रत्येक अभियान के दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण के 310 कार्यक्रम आयोजित किए गए, सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं व्यसनमुक्ति को लेकर 256, जल संवर्धन के 200, ऊर्जा संरक्षण के 200, किसान सशक्तिकरण के लिए 218 कार्यक्रम तथा ह्दयरोग के 250 कार्यक्रमों के ज़रिए 10 लाख 30 हज़ार 149 लोगों को ईश्वरय संदेश दिया गया।