Prayagraj, UP
यूपी प्रयागराज में लगा कुम्भ.. इस वक्त हर तरफ चर्चा में है साधू संतों के शाही स्नान के अलावा वहां ब्रह्माकुमारीज़ लोगों को परमात्म ज्ञान का स्नान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बुलेटिन की शुरुआत आज.. इसी खबर से है.. कुम्भ में शिक्षा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, कृषि सम्मेलन के बाद अब न्यायविदों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। जी हां.. ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा लगाए गए सत्यम् शिवम् सुन्दरम् आध्यात्मिक मेले में बेहतर न्यायशास्त्र के लिए आध्यात्मिक ज्ञान थीम पर सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन की रौनक बढ़ाने खुद.. झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंची, जहां उनके आगमन के पश्चात् राष्ट्रगान कर.. इस सम्मेलन का आगे बढ़ाया गया। अपना वक्तव्य देते हुए महामहीम राज्यपाल ने कहा कि पवित्र त्रिवेणी के इस संगम पर लोग दूर दूर से डुबकी लगाने आतें है लेकिन ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिदिन ज्ञान गंगा में डुबकी लगाती है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राज्यपाल कहती है.. कि ज़िन्दगी की भागदौड़ में वो थकी गई है, और सच्ची शान्ति की तलाश में निकली तो उन्हें ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़कर जीवन के सही मायने समझ में आए।
परमात्मा द्वारा दिए गए ज्ञान को सुनाते हुए जयपुर सबज़ोन प्रभारी बीके सुषमा ने बताया कि न्याय वहीं है जो सारे विश्व के अनुकूल हो.. आगे.. प्रयागराज क्षेत्र की संचालिका बीके मनोरमा ने कहा कि – जहां सत्य रहेगा वहां शिव रहेगा.. जहां शिव रहेगा वहां सुन्दर रहेगा.. सत्य की परिभाषा बताते हुए.. उन्होंने ये स्पष्ट किया कि सत्य की राह पर चलकर ही न्याय करना सम्भव है।
सम्मेलन में आए मलेशिया के क्वालालम्पुर से आई विश्व महिला अधिवक्ता संघ की पूर्व अध्यक्षा एन.सरस्वती देवी समेत अन्य मुख्य वक्ताओं ने भी आयोजित विषय पर अपने विचार रखे। जिसके पश्चात् लखनउ गोमती नगर सेवाकेन्द्र की प्रभारी बीके राधा ने मौजूद सभा को राजयोग का अभ्यास कराया।
इससे पूर्व… सम्मेलन का शुभारम्भ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू समेत मलेशिया के क्वालालम्पुर से आई एन.सरस्वती देवी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी, ए.एस.पी प्रवीण सिंह चौहान, धनुवा ग्राम प्रधान सरोज तिवारी, सुख शान्ति समृद्धि के मुख्य संपादक जीतू सोमपुरा, बीके सुषमा, बीके चंद्रकला, बीके राधा, बीके मनोरमा समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हुआ।
इस दौरान.. राज्यपाल द्वारा सुख, शांति, समृद्धि मैगज़िन के अनावरण के अलावा कई अधिवक्ताओं का.. ब्रह्माकुमारीज़ के मंच पर मोमेंटों देकर सम्मान किया गया। आगे बीके बहनों द्वारा राज्यपाल समेत अन्य मुख्य वक्ताओं का शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटों भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।