New Delhi
![](https://peacenews.godlywoodstudio.org/wp-content/uploads/2019/09/03-New-Delhi-3.jpg)
संस्था के शिक्षा प्रभाग द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए प्रभाग के अध्यक्ष बीके मृत्युंजय एवं बीके दीपक हरके को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में ‘भारत गौरव अवार्ड‘ के लिए सम्मानित किया गया है, जिसे खुद.. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री रतनलाल कटारिया ने बीके मृत्युंजय एवं बीके दीपक को यह अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्य नारायण जाटिया, बिजू जनता दल के पूर्व संसद सदस्य प्रसन्न कुमार पाटसानी, भारत गौरव फाउण्डेशन के अध्यक्ष संदेश यादव उपस्थित थे। आपको बता दें.. शिक्षा प्रभाग के अंतर्गत बीके मृत्युंजय के मार्गदर्शन से महाराष्ट्र के सतारा स्थित नागठाणे के स्कूलों में राजयोग मेडिटेशन के प्रसार के लिए मिले 145 वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने पर बीके दीपक को भारत गौरव अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ।