New Delhi

दिल्ली के आईएआरआई में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले में देशभर के प्रतिष्ठित किसानों तथा प्रदेशों के सरकारी योजनाओं का विशाल कैम्प लगाया गया था। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्था के ग्राम विकास प्रभाग का स्टॉल लगाया गया। विशालकाय कैम्प में जैविक यौगिक खेती के साथ शाश्वत यौगिक खेती के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। इस स्टाल का अवोकन करने के लिए स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी को ग्राम विकास प्रभाग के कोआर्डिनेटर बीके महेन्द्र ने पूरी जानकारी दी तथा शाश्वत यौगिक खेती के बारे में विशेष रुप से बताया। इसके बाद प्रधानमंत्री को यौगिक खेती द्वारा उत्पन्न अनाज भी दिखाया गया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ कृषि केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, पुरुषोत्तम भाई रुपाला भी मौजूद थे।