Barnala, Haryana

पंजाब के बरनाला में श्रीमद् भगवद् गीता के अद्भुत रहस्य विषय पर गीता प्रवचन कार्यक्रम में मुख्यालय माउण्ट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं गीता विशेषज्ञ बीके उषा ने शिरकत की। जिसके उद्घाटन अवसर पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के सेशन जज अमर नाथ जिंदल, फिरोजपुर और फाज़िल्का के डिस्ट्रिक्ट सेशन जज सतीश कुमार अग्रवाल, उपायुक्त धरम पाल गुप्ता, भारतीय विकास परिषद के प्रधान धीरज, बी.एस.एन.एल के उपमहाप्रबंधक नरेश चन्द्र शर्मा तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सदीप समेत स्थानीय सेवाकेन्द्र की संचालिका बीके बृज मुख्य रुप से मौजूद थी।
इस विशाल त्रिदिवीसय कार्यक्रम का आयोजन राम बाग के शांति हॉल में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता बीके उषा ने श्रीमद् भगवद् गीता के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता सिर्फ आध्यात्मिक पुस्तक ही नहीं लेकिन वास्तविक जीवन जीने की कला सिखाने वाली पुस्तक है। इस मौके पर आए आई.ए.एस धरमपाल गुप्ता ने स्थानीय लोगों के लिए इस कार्यक्रम को लाभदायी बताया।
गीता प्रवचन कार्यक्रम में 2000 से अधिक शहरवासियों समेत धनौला, शेरपुर, मोगा तथा रामपुरा फु़ल से भी आए लोगों ने भरपूर लाभ लिया। वहीं इस आयोजन से पूर्व शहर में शांति, प्रेम और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शोभायात्रा भी निकाली गई थी।