Mount Abu, Rajasthan

ब्रह्माकुमारीज़ के स्पार्क प्रभाग द्वारा साइकोलॉजी बिहाइंड सप्रेशन विषय पर ऑनलाइन इवेंट आयोजित किया गया जिसमें बीके राजीव ने सहनशक्ति और दमन के बीच के महान अंतर को स्पष्ट किया और सप्रेशन के विभिन्न कारणों पर चर्चा करते हुए उसकी स्वयं में जांच कर उसे समाप्त करने का आहवान किया। इसके साथ ही बीके राजीव ने महाभारत समेत अन्य उदाहरणों के ज़रिए बताया कि सप्रेशन मनुष्य को कितना दुखी, परेशान और कमज़ोर बना देता है।