Moscow, Russia
![](https://peacenews.godlywoodstudio.org/wp-content/uploads/2019/09/13-Russia-4.jpg)
रशिया.. जहां भारत की राजधानी दिल्ली से 50 राजयोगी वरिष्ठ बीके बहनों का समूह रशिया दौरे पर.. सबसे पहले राजधानी मॉस्को पहुंचा। दिल्ली ज़ोन की प्रमुख बीके आशा, एवं बीके शुक्ला समेत अन्य बीके बहनों का सम्मान एवं स्वागत.. द् लाइट ऑफ द् वर्ल्ड रिट्रीट सेन्टर में किया गया।
स्वागत समारोह में.. रुस की संस्कृति, यहां के लोग, जलवायु आदि से परिचित कराने के लिए.. एक विडियो क्लीप दिखाया गया, जिसके पश्चात् स्थानीय बीके मेम्बर्स द्वारा दिल को छू लेने वाले हिंदी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर रशिया की डायरेक्टर बीके चक्रधारी मॉस्को की डायरेक्टर बीके सुधा, सेंट पीटर्सबर्ग की डायरेक्टर बीके संतोष, बीके विजय ने अपनी भावनाओं को साझा किया। वहीं बीके आशा तथा बीके शुक्ला ने भी अपनी शुभआशाएं व्यक्त की।
इस आयोजन से पूर्व दिल्ली से पहुंची वरिष्ठ बीके बहनों को मॉस्को की प्रसिद्ध स्थानों में विदिन्का का दौरा कराया गया, जो रुस और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच एकजुटता और बंधुत्व का प्रतिनिधित्व करता है।