February 6, 2025

PeaceNews

ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित जम्मू से मुम्बई तक का ‘सुखी जीवन स्वस्थ समाज‘ अभियान का एक पडाव महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचा, अभियान द्वारा 7 राज्य, 6 राजधानियां एवं लगभग 50 शहरों के लोगों की सेवा का लक्ष्य है, जो 50 दिन में 4400 कि.मी. की दुरी तय करेगा। वाडी सेवाकेन्द्र की ओर से अभियान का स्वागत वाडी क्षेत्र की नगर सेविका कल्पना सगदेव, पूर्व अध्यक्ष नरेश चरडे, पी.एस.आई भाग्यश्री पुरी, जवाहरलाल नेहरु कॉलेज के प्रोफेसर संजय टेकाडे द्वारा किया गया।
वसंत नगर, नागपुर
एंकरः वसंत नगर स्थित मुख्य सेवाकेन्द्र पर नागरपुर एवं विदर्भ की संचालिका बीके रजनी ने अभियान यात्रियों का स्वागत किया, इस मौके पर महापौर नंदा जिचकार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष आनंद कालरा, सोशल सर्विस विंग के दिल्ली ज़ोन की कॉर्डिनेटर एवं अभियान की संचालिका बीके आशा तथा अन्य यात्रियों में कोटा की बीके उर्मिला, चण्डीगढ़ की बीके नेहा समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने अभियान के प्रति अपनी शुभआशाएं व्यक्त की।
एंकरः इस कार्यक्रम के अंत में सभी से व्यसनों से मुक्त हरने की प्रतिज्ञायें कराई गई।
एंकरः इसी क्रम में तुकडोजी महाराज कैंसर हॉस्पिटल में अभियान के सदस्यों द्वारा तंबाकूमुक्ति द्वारा कैंसरमुक्ति विषय पर अपने विचार रखे। अभियान के अन्तर्गत अन्य कई स्थानों में भी कार्यक्रम हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.