Gurugram, Haryana

गुरुग्राम.. जहां ब्रह्माकुमारीज़ के ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर ने अपने 19 वर्ष पूर्ण कर लिए है.. जी हां ईश्वरीय सेवाओं का कारवा.. दिल्ली ज़ोन के इस रिट्रीट सेन्टर के माध्यम से निरन्तर किया जाता है और इसकी 19वीं सालगिरह पर.. खुद राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शिरकत कर अपनी खुशी ज़ाहिर की और कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था.. विश्व के नव निर्माण के लिए समर्पित है।
आगे पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश, फिल्म अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण मंच की सदस्या न्यायमूर्ति दीपा शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय अभिनव सुनवाई केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र, केन्द्र सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि विभाग के अतिरिक्त आयुक्त जगमोहन, राज्य सतर्कता ब्यूरो के महानिरीक्षक सुभाष यादव ने भी इस खास मौके पर उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दी और ओआरसी से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।
इसी क्रम में दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग सेरेमनी.. सभी मुख्य अतिथियों समेत.. संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, ओआरसी की निदेशिका बीके आशा, सहनिदेशिका बीके शुक्ला, बीके गीता, शक्ति नगर सेवाकेन्द्र की प्रभारी बीके चक्रधारी, पाण्डव भवन की प्रभारी बीके पुष्पा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके मधु समेत दिल्ली ज़ोन की अन्य वरिष्ठ बीके बहनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, इस अवसर पर बीके बृजमोहन ने अपने सम्बोधन में सभी को खुश रहने का मंत्र दिया, वहीं बीके आशा समेत अन्य वरिष्ठ बीके बहनों ने भी अपने आशीर्वचनों से सभी को लाभान्वित किया। ओम् शान्ति रिट्रीट की 19वीं वर्षगांठ पर ओआरसी निवासियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से सालगिरह की खुशी व्यक्त की। इस मौके पर दिल्ली, एन.सी.आर के 5000 से अधिक लोग शामिल हुए।