Gurugram, Haryana
1 min readगुरुग्राम के ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में अभिन्नदन पर्व का आयोजन किया गया। संस्था के साकार संस्थापक ब्रह्मा बाबा के समय से संस्था से जुड़े 80 से अधिक सदस्यों का शोभा यात्रा के माध्यम से बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ओआरसी की निदेशिका बीके आशा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि ऐसी महान विभूतियों का सहयोग एक ऐसे समय पर रहा, जब संस्था अपने प्रारम्भिक दौर में थी।
इस खास मौके पर मौजूद संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, दिल्ली हरिनगर सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके शुक्ला, शक्ति नगर सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके चक्रधारी समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी शुभआशाएं व्यक्त की।
अपन त्याग-तपस्या और सेवा के बल से संस्था को आज इस ऊंचाई पर ले जाने में इन महान आत्माओं का विशेष योगदान रहा। इनके सम्मान में ओआरसी के सदस्यों द्वारा गीत, संगीता, कविता की प्रस्तुति दी गई, वहीं नृत्य नाटिका के माध्यम से वर्तमान समय से.. 50 से 60 वर्ष पहले के समय को बड़े ही मार्मिक ढ़ग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के सम्मान में बने अभिनन्दन पत्र समेत ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। इस अवसर पर 1 हज़ार से अधिक लोग मौजूद रहे।