Abu Road, Rajasthan

ब्रह्माकुमारीज़ के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में धूम धाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया, इस अवसर पर संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी समेत अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही, जहां उन्होंने अपने आशीर्वचनों से सभी को लाभान्वित किया। साल के सबसे बड़ा दिन और आखिरी त्यौहार क्रिसमस का पर्व पूरे विश्व भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.. ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय में भी इस पर.. राजयोगिनी दादी जानकी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ईशु, महासचिव बीके निर्वैर, ज्ञान सरोवर की निदेशिका बीके डॉ. निर्मला, शांतिवन की कार्यक्रम प्रबंधिका बीके मुन्नी, मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा, मलेशिया में संस्था की निदेशिका बीके मीरा समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पर्व की शुभकामनाएं दी और खुशी के इस दिन पर अपने जीवन को भी सदैव खुशनुमा बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर नन्हें बच्चों द्वारा कई प्रस्तुतियां दी गई, वहीं अंत में केक कटिंग कर दादी जानकी ने बच्चों का मुख मीठा कराया। कार्यक्रम में भारत समेत कई विदेशी सदस्यों ने भी उमंग उत्साह के नाथ क्रिसमस पर्व एवं आने वाला नए साल की खुशियां मनाई।