Rajkot, Gujarat

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान पिछले 83 वर्षों से देश तथा विदेश में सक्रिय रुप से ईश्वरीय सेवाओं में जुटी है। श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में ईश्वरीय सेवाओं का कारवां बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। हालहीं में गुजरात राज्य के सौराष्ट्र में ईश्वरीय सेवाओं की गोल्डन जुबली मनाई गई.. राजकोट सबज़ोन प्रभारी बीके भारती द्वारा पिछले 50 सालों में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार प्रसार राजकोट के हर छोटे बड़े स्थानों में किया जा रहा है। उनकी सेवाओं एवं त्याग व तपस्या को देखते हुए आर.डी. गारडी ट्स्ट ने उन्हें गारडी अवार्ड से सम्मानित किया।
राजकोट के प्रतिष्ठित महानुभावों की उपस्थिति में भव्य समारोह के बीच विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, संत श्री देवप्रसाद स्वामी ने बीके भारती को ये अवार्ड देकर सम्मानित किया, साथ ही संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी की भी सभा के बीच भुरी-भुरी प्रशंसा की।