February 5, 2025

PeaceNews

Ranchi, Jharkhand

1 min read

रांची विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय को डॉक्टर ऑफ़ फिलासफी डिग्री प्रदान की। इस समारोह में 5000 डिग्री धारकों की उपस्थिति में ये डिग्री बीके मृत्युंजय को समाज में की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. कामिनी कुमार तथा रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी विशेष रुप से मौजूद थे।
अवसर तो था दीक्षांत समारोह में अपने शिक्षा कैरियर में उच्च स्थिति से उत्तीर्ण युवाओं को डक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने की जिसमें खुद सूबे की राज्यपाल द्रोपदी मूर्म शरीक हुई। परन्तु विश्वविद्यालय ने एक इतिहास रचा और पहली बार अपने विश्वविद्यालय के इतर समाज में मूल्यों के प्रचार प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ब्रह्माकुमारीज संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा। यह अवार्ड बड़ी सभा में इस उदघोष के साथ दिया गया कि जीवन में भौतिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा की ज्यादा भूमिका है। खासतौर पर बेहतर समाज की स्थापना में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.