Odisha

वर्ल्ड रेड क्रास डे पर ओड़िशा के राउरकेला में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। राउरकेला एडमिनिस्ट्रेशन, ब्रह्माकुमारीज़, नेशनल स्उाट्स, वेदिक आश्रम समेत अन्य कई संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से इस दिन को सभी ने सार्थक बनाया।
राउरकेला गवर्नमेंट हॉस्पिटल में सी.आर.पी.एफ के जवान, ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्य तथा कई महिलाओं ने 27 यूनिट रक्तदान किया, तो आई.टी.डी.ए हॉल में ए.डी.एम मोनिषा बैनर्जी, नगर निगम के उपायुक्त पी. बीलुन्ग ने रैली में हिस्सा लेने वाले 400 कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उदित नगर के फिटनेस पार्क से डोनेट ब्लड सेव लाइफ थीम पर वाक रैली निकाली गई।
सी.आर.पी.एफ के सी.एम.ओ डॉ. अश्विनी कुमार, आर.जी.एच के निदेशक डॉ. राम चन्द्र बेहरा, ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. पंडित साहू, 158 बार रक्तदान कर चुके नरेन्द्र सिंह कल्हा, ज्ञान देवी महिला समिति की सचिव सुमन बाला, डिस्ट्क्टि तथा पब्लिक रीलेशन ऑफिसर अश्विनी कुमार भोई, ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवाकेन्द्र की प्रभारी बीके जयश्री की इस कैम्प में मुख्य भूमिका रही।