Mayurbhanj, Odisha
![](https://peacenews.godlywoodstudio.org/wp-content/uploads/2018/12/01-Mayurbhanj-Odisha-4.jpg)
ओड़िशा में मयुरभंज ज़िले के बेतनटी में नवनिर्मित सद्भावना भवन का झारखंड की महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया इस दौरान विशिष्ट समाजसेवी पद्मश्री डॉ. तुलसी मुंडा, माउंट आबू से आए वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बीके सूरज, स्थानीय सेवाकेंद्र बीके साबित्री मौजूद थी।
इस पुनीत कार्य पर आम जनता के लिए ‘समस्या समाधान व राजयोग अनुभूति समारोह’ का भी आयोजन किया गया था जिसका शुभारंभ बीके सूरज ने कई वरिष्ठ बहनों की उपस्थिति में किया जिसमें महामहिम राज्यपाल भी सरीक हुई उन्होंने अपने व्यक्तिग अनुभव के आधार पर बताया कि कैसे राजयोग ध्यान के माध्यम से जीवन सुखमय बन सकता है इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीके सूरज ने राजयोग के माध्यम से कमी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करने की कई युक्तियां बताई वहीं तुलसी मुंडा ने अपनी शुभभावना व्यक्त करते हुए कहाकि अपनी सत्य पहचान द्वारा आत्मनिष्ठ हो सर्व की भलाई सोचने और करने से स्वयं का और दूसरों का कल्याण कर सकते हैं यह कार्यक्रम तीन दिवसीय था जिसमें बीके सूरज और बीके गीता ने बेतनटी निवासीयों पर ज्ञान वर्षा की।
अंत में बीके साबित्री ने महामहिम राज्यपाल और समाजसेवी तुलसी मुंडा को सम्मानित किया।