Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा जलाभिषेक अभियान चलाया गया जिसमें लश्कर में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके आदर्ष, बीके प्रहलाद एवं सेवाकेंद्र से जुड़े अनेक लोगों ने श्रमदान किया, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, कमिश्नर विनोद शर्मा, कलेक्टर राहुल जैन, एस.पी. डॉ. आशीष विशेष रूप से मौजूद थे जिन्होंने संस्था के सदस्यों द्वारा प्रशासन के कार्य में सहयोगी बनने पर प्रशंसा की और सभी का उमंग उत्साह बढ़ाया।
इसके पश्चात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महापौर भारत सिंह कुशवाहा, संभागीय कमिश्नर बी.एम. शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर लगभग 300 बीके सदस्यों एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं समेत हजारों लोग श्रमदान में सहयोगी बने।