Jharkhand
![](https://peacenews.godlywoodstudio.org/wp-content/uploads/2018/11/01-Ranchi-Jharkhand-1.jpg)
भाई दूज का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आध्यात्मिक तरीके से इस पर्व को मनाया। इस अवसर पर स्थानीय सेवाकेन्द्र की प्रभारी बीके निर्मला ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर उनको ईश्वरीय साहित्य भेंट किया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य अधिकारियों को भी बीके निर्मला ने तिलक लगाया। वहीं स्थानीय सेवाकेन्द्र पर अभियंता राज किशोर को भी तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी गई।