February 5, 2025

PeaceNews

Ambikapur, Chhattisgarh

छ.ग. में अम्बिकापुर में इण्डिया व एशिया बुक रिकर्ड होल्डर एवं राजयोग अभ्यासी जादुगर सम्राट हैरी ने अपने जादुई कारनामों से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। कही खाली हाथों से नोटों की बारीश, तो कहीं दिल्ली का मीना बाज़ार, अपने एक से एक कारनामों से सबकों आश्चर्य चकित कर दिया।

हर वर्ष लगने वाले कार्निवाल वार्षिक मैनपाट महोत्सव में कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव, गृहमंत्री चरण दास महंत, कलेक्टर सारांश मित्तर, एस.पी. सदानंद समेत शहर के कई नामीग्रामी लोगों की उपस्थिति में सम्राट हैरी ने राजयोग के अभ्यास द्वारा मिली एकाग्रता की शक्ति का साक्षात् स्वरुप अपनी जादुई कारनामों से दिखाया।

आगे कलाकेन्द्र मैदान, बैकुण्ठपुर, बलरामपुर, केन्द्रीय जेल समेत अन्य कई स्थानों में 10 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां सम्राट हैरी ने न केवल अपने हुनर का प्रदर्शन दिया बल्कि जादूई करनामों के माध्यम से वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना दिलाने के लिए सभी धर्म का दर्शन कराते हुए सबको सर्व आत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा शिव का परिचय दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की, साथ ही सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके विद्या ने भी लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से आध्यात्मिकता तथा राजयोग के बल से अपना जीवन श्रेष्ठ बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.