झारखंड के जमशेदपुर में विश्व परिवर्तन के लिये मूल्य, योग और आध्यात्मिक शिक्षा द्वारा वैश्विक परिवर्तन विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू मुख्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान से मैं जुड़ी हुई हूं और इसीलिए मैने इनके कार्यकलापों को बहुत ही नजदीकी से देखा है और जिस विषय पर चर्चा करने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस तरह का ज्ञान ये संस्था पूरे विश्व के 140 देशों में दे रही है।
वूमेंस कालेज के इंडोर आडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती, वाइस चांसलर डॉ. रंजीत कुमार, वूमेंस कालेज की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा, एजुकेशन विंग की एक्जीक्यूटिव मेम्बर बीके सुप्रिया, बाकुरा सेवाकेंद्र से राजयोग शिक्षिका बीके शेफाली एवं स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके अंजु ने किया।
इस मौके पर बीके सुप्रिया ने कहा कि खुशी मन की स्थिति पर निर्भर होती है इसलिये हमें मन से नकारात्मक विचारों को हटाते जाना चाहिये।
अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर संस्थान के मुख्यालय मांउट आबू आने के लिये आमंत्रित किया।
Jharkhand
![](http://peacenews.godlywoodstudio.org/wp-content/uploads/2018/05/02-Jamshedpur-Jharkhand-2.jpg)