Shantivan

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में पहली बार हेल्थ, वेल्थ, हैप्पीनेस कार्निवाल लगाया गया है। इसका उदघाटन खुद ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी ने अपने कर कमलों से किया। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
शिवरात्रि महोत्सव पर हैल्थ, वैल्थ तथा हैप्पीनेस कार्निवाल का विशाल आयोजन किया गया है। 4 दिवसीय इस मेले में विशालकाय अमरनाथ की गुफा, स्वर्गिक राज दरबार, किसानों के लिए जैविक यौगिक खेती, नशामुक्ति, स्वच्छ स्वस्थ भारत, जल संवर्धन पर प्रशिक्षण के लिए कैम्प भी बनाए गए है। 48 हज़ार वर्गफीट फीट में लगे इस आध्यात्मिक मेले में जीवन की तरक्की के सभी चीज़े उपलब्ध होगी, जिसमें आकर्षण का केन्द्र बनी है, विशाल गुफा, जहां सीढ़ियों से चढ़कर बर्फानी बाबा के दर्शन होंगे।
वर्तमान दुनिया तथा आने वाली दुनिया का भी विशाल चित्रण.. इस मेले में दर्शाया गया है, इसके साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान को भी प्रमुखता दी गई है। जिससे व्यक्ति के अन्दर मूल्यों का समावेश हो सके। इसके उद्घाटन अवसर पर उपस्थित संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी ने मेले का उद्घाटन कर दिया है। साथ ही सभी से अपील भी की है इस शिवरात्रि.. आध्यात्मिक ज्ञान को समझ वो मेले का सम्पूर्ण लाभ लें
कार्निवाल के उदघाटन पर दादी ने कहा कि इस आध्यात्मिक मेले से लोगों की जिन्दगी में एक सकारात्मक बदलाव आयेगा और परमात्मा के बारे में जानने का भी अवसर मिलेगा।
अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि इस मेले से आत्मा के साथ परमात्मा शिव के बारे भी में जानने का अवसर मिलेगा।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *