Abu Road, Rajasthan

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन, पाण्डव भवन, ज्ञान सरोवर की दिवाली सादगीपूर्ण मनायी गयी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के शांतिवन में सोशल डिस्टेसिंग और कोरोना महामारी के गाईडलाईन का पालन करते हुए ध्यान साधना आयोजित की गयी तथा वर्तमान समय में दुनिया में तेज़ी से बढ़ रहे अशांति और भय से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गयी। ठीक इसी तरह संस्थान के मुख्यालय पाण्डव भवन तथा ज्ञान सरोवर में भी दीवाली मनायी गयी।
इस वर्ष विशेष कोरोना योद्धाओं के नाम दीया जलाते हुए संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रकाश के उत्सव दिवाली पर्व पर लोगों के जीवन में भी ज्ञान का प्रकाश उजागर करने का संदेश दिया।
अवसर तो था दीवाली महोत्सव का जिसमें दीपक तो सजे थे लेकिन उमंग उल्हास के बीच शांति और ध्यान साधना का दौर था। दीपोत्सव कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका ईशू दादी, महासचिव बीके निर्वैर, कार्यक्रम प्रबन्धिका बीके मुन्नी, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय तथा शांतिवन प्रबन्धक बीके भूपाल की मौजूदगी से वास्तविक अज्ञान अंधकार को कैसे मिटाया जाये इसपर मंथन हुआ। लोगों से अपील की गयी कि वे एक दुसरे का मदद करें तथा जीवन से अज्ञान अंधकार मिटाये। सबसे खूबसूरत पल तो तब और हो गया जब बीके मुन्नी बहन का भी जन्मदिन सादगीपूर्ण सम्पन्न हुआ। जगमगाते रोशनी के बीच ओशा शांति भवन, ज्ञान सरोवर परिसर नहा उठा। चारो ओर शांति और प्रकाश का मेल मिलाप देखने योग्य था। इस वर्ष की दीवाली कई मायनों में याद की जायेगी।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *