ब्रह्माकुमारी पुणे शाखा के रजत महोत्सावी वर्ष के निमित्त नवरात्रि के पावन पर्व पर चैतन्य झांकी का आयोजन

आजादी के अमृतमहोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर”इस कार्यक्रम के अंतर्गत *ब्रह्माकुमारी रविवार पेठ, पुणे शाखा के रजत महोत्सावी वर्ष के निमित्त नवरात्रि के पावन पर्व पर देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन  ब्रह्माकुमारी पुणे रविवार पेठ शाखा  में दिनाक 16 अक्टूबर 2023 को किया गया। झांकी का शुभारंभ  मुख्य अतिथि पुणे महानगरपालिका उपमहापौर मा. सरस्वती शेेंडगे जी, एडवोकेट बिडकर मॅडम (उपाध्यक्ष पुणेे बार  असोसिएशन), डॉ.  मेघा तलाठी, एनर्जी हीलर मा. पद्मश्री महामुनी , जर्नलिस्ट धरित्री जोशी , एडवोकेट कविता दंडवते जी द्वारा  दीप प्रज्वलित कर किया गया| कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्रह्माकुमारी रोहिणी दिदीजीने नवरात्री का अध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए “राजयोग आपके जीवन को पूरी तरह बदल देगा हमारे अंदर जो असीम गुण और शक्तियां विराजमान है , उन्हें हम राजयोग के माध्यम से विकसित कर हमारा जीवन भी देवियों की तरह दिव्य और सभी दैवी शक्ति से भरपूर कर सकते है , यह नवरात्रि पर्व सिर्फ उत्सव का पर्व ना होकर उत्सव के साथ साथ अपने जीवन को दैवी शक्ति से भरपूर करने का उत्सव है । “

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *