Shantivan

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके लिए एजेण्डा से लेकर हर चीज तैयार की जा रही है। इस कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी करेंगी। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में करीब दो हजार सदस्य हिस्सा ले रहे है।
देशभर में चहुमुखी सर्वागिण विकास तथा आध्यात्मिक उत्थान को लेकर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सालाना अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 9 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही है। इसमें सभी प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजक, मुख्यालय कोआर्डिनेटर, जोन सबजोन प्रभारी तथा सेवाकेन्द्रों की वरिष्ठ सदस्य उपस्थित होंगे। यही नहीं पिछले वर्ष ही योजनाओं और सेवाओं के आंकलन के साथ ही नये वर्ष में होने वाले आयोजनों के बारे में भी रुपरेखा तैयार की जायेगी। विभिन्न प्रभागों द्वारा चलाये जाने वाले अभियानों पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
इस कार्यकारिणी की बैठक में जहां पिछले वर्ष चलायी गयी योजनाओं की समीक्षा की जायेगी वही दूसरी ओर आगामी सेवा योजना की विस्तार से चर्चा की जायेगी।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *