Tue. Mar 28th, 2023

समस्त मानव जाति को भाईचारा व सहिष्णुता के धागे में पिरोते हुए नारी शक्ति के रूप में पूरे विश्व में मानवता का दीपक जलाने एवं भारतीय संस्कृति और मूल्यों के बीजारोपण से विश्व के कोने-कोने में आत्मियता का भाव पैदा करने वाली ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा विशिष्ट समाज सेवा से नवाजे जाने पर पूज्य सिंधि पंचायत द्वारा आबूरोड के शांतिवन परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

समस्त मानव जाति को भाईचारे के धागे में पिरोते हुए नारी शक्ति के रूप में पूरे विश्व में मानवता का प्रचार एवं भारतीय संस्कृति और मूल्यों के बीजारोपण से विश्व के कोने-कोने में आत्मियता का भाव पैदा कर लोगों के दिलों में आस्था के दीप जलाने व विश्व कल्याण के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित करने वाली दादी जानकी के चुम्बकीय आकर्षण वाले व्यक्तित्व से किसी भी क्षेत्र की शख्सियत बच नहीं पायी है।

सम्मान समारोह में राजयोगिनी दादी जानकी व दादी रतनमोहिनी को पूज्य सिंधि पंचायत के अध्यक्ष रामचन्द्र रहंदामल, सचिव मोहन सी झामनानी, कमला पंजवानी, समेत वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मानित किया।

इस दौरान राजयोगिनी दादी जानकी व दादी रतनमोहिनी ने सभी सदस्यों को अपने आर्शीवचन से लाभान्वित किया, वहीं कार्यक्रम में शांतिवन के मुख्य अभियंता बीके भरत भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *