बाली की राजधानी देनपसार में टेली कॉम्यूनिकेशन स्टाफ के वार्षिकोत्सव पर ब्रह्माकुमारीज़ को आमंत्रित किया गया। जहां इंडोनेशिया में ब्रह्माकुमारीज़ की नेशनल कॉर्डिनेटर बीके जानकी ने ऊर्जा प्रबंधन विषय पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्बोधित किया। करीब 90 मिनट की इस वार्ता के दौरान बीके जानकी ने स्लाइड शो के माध्यम से मार्गदर्शित किया। इसमें मुख्य बिंदु विचार प्रबंधन का रहा.. जिसके ज़रिए प्रतिभागियों को बताया गया कि किस तरह विचारों का प्रभाव कार्य स्थान पर पड़ता है।
आगे राजयोगा मेडिटेशन सत्र के अलावा प्रशोनत्तर सेशन भी रखा गया, और अंत में आई. नोमन डिरगायसा को संस्थान की कुछ किताबें भेंट की गई।