Chhatarpur, Madhya Pradesh

नवरात्रि.. शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा के भिन्न-भिन्न स्वरुपों का पूजन, गायन, वंदन का पर्व है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों से शक्ति लेने का समय है। देवियों के दिव्य आह्वान के साथ-साथ उनकी दिव्यता को अपने अंतःकरण में समाने का यह पर्व है। इसी उपलक्ष्य में वर्तमान समय के हालातों को देखते हुए ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भी इस वर्ष 2020 में अलग ही रुप से नवरात्रि पर्व की तैयारियां की गई है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जहां भव्य चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया। नौ दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन देवी के नए स्वरुप का दर्शन और उनके आध्यात्मिक रहस्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य रुप से आयोजन किया गया है। इस दौरान सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके शैलजा ने इस आयोजन की पूर्ण जानकारी देते हुए नवरात्रि पर्व का वास्तविक अर्थ भी स्पष्ट किया। दैवी दर्शन करने आए लोगों ने इस दौरान अपने अनुभव भी सुनाए।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *