February 7, 2025

PeaceNews

Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेष के रिवालसर सेवाकेंद्र पर लाइफ स्किल एजुकेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें .एल.एम.एस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विनोद शर्मा, गर्वमेंट सिनीयर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य यादवेंद्र शर्मा, यूनिटी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डी.डी. शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. विनोद शर्मा ने बच्चों को क्रोध के नुकसान बताते हुये कहा कि जब हम क्रोध करते हैं तो हमारी सांसों की गति तीव्र हो जाती है और जब हम मेडिटेशन करते हैं तो हमारा मन शांत हो जाता है। वहीं अन्य अतिथियों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।

सेवाकेंद्र प्रभारी बीके किरण के निर्देशन में हुये इस कार्यक्रम में बच्चों को जीवन में आत्मविश्वास, साहस एवं निरंतर उत्साह में रहने की शिक्षा दी गई। वहीं कैंप का लाभ अनेक बच्चों ने लिया। अंत में अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.