March 20, 2025

PeaceNews

Debate of Businessmen & Industrialists at Gyan sarovar in Mount Abu

वहीं व्यपार व उद्योग क्षेत्र से जुडे़ लोगो के लिए ज्ञानसरोवर में नेशनल वर्कशाप कम मेडिटेशन रिट्रीट का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से आए कई व्यवसाइयों ने भाग लिया चार दिनों तक चली इस रिट्रीट में कई सत्रों का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य चर्चा का विषय जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करना और समाधान खोजना था।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई से प्रख्यात कार्डीयोलॉजिस्ट डॉ. विवेक के मेहन, एच.पी.सी.एस.एल के सीइओ रूचीर पारेख, व्यपार एवं उद्योग प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके योगिनी, मुख्यालय संयोजिका बीके गीता, कार्यकारी सदस्य बीके हरीश समेत अनेक पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
भौतिक शिक्षा से लोगों में भौतिक जगत के प्रति एक समझ विकसित होती है, लेकिन अध्यात्मिक शिक्षा हमें हमारे तन, मन, शक्तियों और गुणों से अवगत कराता है और ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सिखाया जाने वाला ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग हमे स्वयं में नीहित शक्तियों का विकास करने का अवसर प्रदान करता है, अगर इस ज्ञान को जीवन में धारण किया जाए व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सहजता से सफलता प्राप्त कर सकता है।