ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के सम्मान में भारत सरकार डॉक टिकट जारी करेगी। इसके लिए भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने सहमति प्रदान की है। यह डॉक टिकट दादी जानकी जी की पहली पुण्यतिथि 27 मार्च, 2021 को रिलीज़ की जाएगी।
इस वर्ष 27 मार्च को 104 वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी जी का देहावसान हो गया था। दादी जानकी द्वारा समाज और खासकर युवाओं तथा नारी उत्थान के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह डॉक टिकट जारी किया जा रहा है, इसकी सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसका उद्घाटन 27 मार्च 2021 को किया जाएगा। 5 रुपये के 5 लाख डॉक टिकट जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि राजयोगिनी दादी जानकी 21 वर्ष की उम्र में ही ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से जुड़ी थी तथा संस्थान के प्रारम्भ में ही संस्थान के सम्पर्क में आयी और पूर्ण रुप से समर्पित हो गयी। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने उन्हें पश्चिमी देशों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और मानवीय मूल्यों के प्रचार प्रसार की ज़िम्मेवारी सौंपी थी।
दादी सन् 1970 में पश्चिमी देशों का रुख किया और अपने त्याग और तप से विश्व के 140 देशों तक संस्थान का विस्तार किया। सन् 2007 में दादी प्रकाशमणि के देहावसान के बाद संस्थान की मुखिया बनी थी।
More Stories
ब्रह्माकुमारीज संस्थान रीवा कार्यक्रम
राजकोट के अवधपुरी सेवा केंद्र पर प्रोग्राम का आयोजन
श्रीमद् भागवत गीता का प्रथम सत्र भव्य आगाज