February 13, 2025

PeaceNews

स्वर्णिम भारत का निर्माण करने के लिए शांति का धर्म, प्यार की भाषा, सम्मान की सभ्यता, एकता की संस्कृति के साथ मनाने का पर्व है दिवाली आज आपको दिखाएंगे, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सेवाकेन्द्रों पर किस तरह दीपावली का पर्व मनाया गया। सबसे पहले बात करेंगे संस्था के रिट्रीट सेन्टर्स की। ये तस्वीरें महाराष्ट्र, नागपुर के जामठा स्थित विश्व शांति सरोवर रिट्रीट सेन्टर, छ.ग. के रायुपर स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेन्टर तथा हैदराबाद स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेन्टर की है।
नागपुर में.. सबज़ोन प्रभारी बीके रजनी ने सभी को दिवाली, नया साल एवं भाईदूज की पर्व की बधाई दी, वहीं कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी विशेष आयोजन रहा। इस अवसर पर मौजूद अन्य वरिष्ठ बीके बहनों में.. वसंत नगर की वरिष्ठ राजयोग श्क्षिका बीके मनीषा, जरपटका की प्रभारी बीके नीलिमा, छपरु नगर की प्रभारी बीके रक्षा, महाल की प्रभारी बीके वर्षा ने दी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
रायपुर में.. शांति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में सादगीपूर्ण दिवाली मनाई गई, जहां क्षेत्रीय निदेशिका बीके कमला ने सभी को आत्म स्मृति का तिलक सदैव जगाए रखने की प्रेरणा दी, वहीं सभी अन्य बीके बहनों ने दीपक जगाए। इस दिन विशेष राजयोग ध्यान साधना का विशेष रुप से आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.