Russian Ecological Week 2017 in Moscow

मास्को में तीसरे रसियन इकोलोजिकल वीक के तहत क्रेमलिन में इकोलोजिकल चैम्बर ऑफ़ रसियन के तरफ से आयोजित किया गया। रसिया में इकोलोजी आफ इयर मनाया जा रहा है जिसके तहत यह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीआईटीए एनिमल राईटस सेन्टर की हेड इरिना नोवीझीलोवा, ब्रह्माकुमारीज संस्था मास्को की बीके इरिना लेम्बेर्ग तथा बीके कल्चरल ग्रुप के साथ बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य शामिल हुए।
वैसे तो रसिया में आयोजित यह कार्यक्रम रसिया की संस्कृति सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित था। जिसका आयोजन मिनिस्ट्री आफ नेचुरल रिसोर्सेज एवं इनवायरमेन्ट तथा रसियन फाउण्डेशन के तहत आने वाले इकोलोजिकल चैम्बर औफ रसिया द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, सिंगर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में संस्थान के हार्मनी ग्रुप के कल्चरल सदस्यों की ओर से विडियो के जरिये परमात्मा का सृष्टि पर अवतरण, नयी आयु की आशा के साथ, गीत गाये एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। कलाकारों द्वारा यह संदेश दिया कि चरित्र निर्माण, सकारात्मकता के साथ आन्तरिक गुणों का विकास करना है। जिससे मनुष्य श्रेष्ठ जीवन बना सके।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *