Thane, Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ठाणे में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे में लाइट हाउस सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके सरला को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। महाराष्ट्र के पी.डब्ल्यू.डी मंत्री एकनाथ शिंदे ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में की गई सेवाओं की सराहना करते हुए यह मोमेंटों उन्हें भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।

महाराष्ट् शासन की ओर से 13 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए कई संस्थाओं और व्यक्तियों ने अपना अमूल्य सहयोग दिया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्थान के ठाणे शहर में सावरकर नगर और लुइस वाड़ी इलाके में पेड़ लगाकर हेतु खारीगांव टोल नाका पर सभी वाहन चालकों व नागरिकों को पेड़ लगाने के लिए बीज बांटे गए थे साथ ही साथ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ ने पर्यावरण को बचाने के लिए विशेष योग साधना का आयोजन किया था।

इस अवसर पर ठाणे शहर की महापौर मिनाक्षी शिंदे, कलेक्टर नार्वेकर, महानगरपालिका आयुक्त संजीव जैसवाल भी उपस्थित थे।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *