ब्रह्मकुमारीज महाराष्ट्र नशा बंदी मंडल की ओर से व्यसनमुक्ति कार्यक्रम

31 दिसंबर 2023 के समाप्ति एवम 2024 के स्वागत में वाशी नवी मुंबई में सागर किनारे पर ब्रह्मकुमारीज, अन्वय व्यसनमुक्ति केंद्र, महाराष्ट्र नशा बंदी मंडल की ओर से व्यसनमुक्ति कार्यक्रम किया गया। जिसमे ब्रह्माकुमारी शीला दीदी ने व्यसनमुक्ति, तनाव मुक्ति के लिए मार्गदर्शन किया एवम परमात्मा का साथ पाकर मनोबल बढ़ाने की युक्तियां बताई। अन्वय व्यसनमुक्ति केंद्र के संस्थापक अजीत मगदूम ने भी व्यसन मुक्ति के लिए अनेक उपाय बताए तथा ब्रह्मकुमारीज संस्था की ओर से एक पथनाट्य दिखाया गया।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *