यूपी के इलाहाबाद में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा साधना कुन्ज बरईपुर समीप रामचौरा में सोरांव के विधायक जमुना प्रसाद, ए.डी.एम अयोध्या प्रसाद, तहसीलदार अरविन्द कुमार तिवारी राष्ट्ीय रामायण मेला समिति के उपाध्यक्ष जे.एन. यादव, सी.ओ. जितेन्द्र नाथ गिरी, पर्यावरण विद् मनोज उपाध्याय, इलाहाबाद में ब्रह्माकुमारीज़ की क्षेत्रिय संचालिका बीके मनोरमा, बीके कमला की मुख्य उपस्थिति रही।
मौके पर अतिथियों का कहना था कि योग के द्वारा स्वपरिवर्तन होगा फिर गांव, समाज, देश तथा राष्ट् का परिवर्तन सम्भव है, शारीरिक योग के साथ मानसिक योग करने की भी आवश्यकता है, जिसके लिए राजयोग उत्तम है।
इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण को भी हरा भरा बनाए रखने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में पूरे इलाहाबाद के सभी सेवाकेन्द्रों से जुड़े सदस्यों ने उपस्थित होकर विभिन्न योगाभ्यास किए।