भारत एक कृषि प्रधान देश है और शाश्वत यौगिक खेती को अपनाने से देश में विकास होग इन्हीं संकल्पों को लेकर ब्रह्माकुमारीज़ एवं संस्था के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है आज खबर दिखाएंगे हरियाणा के पानीपत की.. जहां ज्ञान मानसरोवर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल शांति सभागार में किसान सशक्तिरण विषय पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें 2000 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दहिया, प्रख्यात समाज सेवी संदीप भारद्वाज, संस्था के ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा बीके सरला, महाराष्ट्र से आए बीके बाला साहिब, ज्ञान मानसरोवर के निदेशक बीके भारत भूषण, पानीपत सर्किल प्रभारी बीके सरला एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं संस्था के सदस्यों ने जैविक खेती का महत्व व रासायनिक उर्वरक का उपयोग ना करने पर ज़ोर दिया।