Mau, Uttar Pradesh

मेरा भारत स्वर्णिम भारत युवा अभियान अपनी लम्बी यात्रा पुरी करते हुए यूपी के मऊ पहुंचा। मउ शहर में प्रवेश करते ही भींटी चौराहे पर ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रभारी बीके विमला समेत गणमान्य लोगां की उपस्थिति में स्वागत किया गया। इसके पश्चात फातिमा मोड़ पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मउ के जिला कलेक्टर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, अभियान की प्रभारी बीके गीता, मउ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एससी तिवारी, माउण्ट आबू से आये गॉडलीवुड स्टूडियो के न्यूज विभाग के प्रमुख तथा संस्थान के पीआरओ बीके कोमल, वाराणसी सब जोन के मीडिया प्रभारी बीके बिपिन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया।
सितंबर 2017 से शुरू हुआ मेरा भारत स्वर्णिम भारत अभियान 18 राज्यों में होते हुए 52000 किमी की यात्रा पूरी कर मउ शहर पहुंचा तो रामस्वरूप भारती इंटर कालेज के प्रबंधक रामाश्रय सिंह उनके समस्त स्टाफ एवं छात्रों ने बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने भी अभियान की अगवानी की। इसके साथ ही अभियानयात्रियों का स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ उनकी आगवानी हर किसी को आकर्षित कर रही थी। जब मौका फातिमा चौराहे पर स्थित शहनाई मैरेज हाल में भव्य कार्यक्रम का तो इसका शुभारंभ खुद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने किया। स्कूली बच्चों ने स्वागत नृत्य के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने राजयोग मेडिटेशन की सराहना करते हुए युवा पीढ़ी को सुसंस्कारित बनाने पर बल दिया।
समारोह में योग से लेकर राजयोग के बारे में तो बताया ही गया साथ ही बेहतर जीवन के लिए मन की स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। जिसमें लोगों से शपथ भी कराया गया। ताकि लोग अभियान में शामिल युवाओं की प्रेरणा से प्रेरित होकर नया जीवन जीयें। इस कार्यक्रम में अभियन्ता जितेन्द्र सिंह, बीके तापोशी, बीके शशि, बीके पंकज समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *