Bhadohi, Uttar Pradesh

यूपी के भदोही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, भारतीय किसान संघ एवं अन्य कई संगठनों के लगभग 350 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की मीटिंग का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के विश्व शांति भवन के मेडिटेशन हॉल में किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज, ज़िला कार्यवाह देवन्द्र, विभाग प्रचारक जगदीश, पूर्व सांसद गोरख नाथ पांडेय, भदोही विधायक रविन्द्र त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, गोपीगंज अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, ग्यानपुर अध्यक्ष हीरालाल मौर्य एवं शहर के अन्य कई गणमान्य लोगों सेवाकेन्द्र पर स्वागत किया गया।

इस दौरान सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके विजयलक्ष्मी ने सभी को साप्ताहिक राजयोगा कोर्स कराया, साथ ही परमपिता परमात्मा का यथार्थ परिचय दिया। वहीं बीके ब्रजेश ने कॉमेन्ट्री द्वारा राजयोग मेडिटेशन आभ्यस कराया।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *