रुस में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा की गई ईश्वरीय सेवाओं की 30वीं वर्षगांठ भारत की राजधानी दिल्ली से पहुंची वरिष्ठ बीके बहनों के समूह के साथ मास्को में मनाया गया। इस खास मौके पर रुस तथा मॉस्को में पिछले 30 वर्षों में की गई सेवाओं के यादगार के ऐतिहासिक क्षण एवं सदस्यों की आध्यात्मिक यात्रा को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया।
पिछले वर्षों में रुस के अलावा कई पड़ौसी देशों में बेलारुस, यूक्रेन, माल्डोवा, कजाकिस्तान, लातविया, अज़रबैजान, जॉर्जिया समेत अन्य कई देशों में भी ईश्वरीय सेवाओं का विस्तार कर सेवाकेन्द्र स्थापित किए गए।
इस खुशी के अवसर पर रुस, सी.आई.एस तथा बाल्टिक देशों के लिए ब्रह्माकुमारीज़ की रीज़नल कॉर्डिनेटर बीके चक्रधारी, एडिशनल रीज़नल कॉर्डिनेटर बीके सुधा, भारत से पहुंची ग्रुरुग्राम के ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर की डायरेक्टर बीके आशा ने विदेशी ज़मी पर परमात्मा के कार्य सहयोगी बनी सभी भाग्यशाली सदस्यों को अपने आशीर्वचनों से लाभान्वित किया।
इस आयोजन के पश्चात् केक कटिंग की गई व दिल्ली से आई वरिष्ठ बीके बहनों का सम्मान भी किया गया।