यूके, लेस्टर.. जहां हारमनी हाउस में दीपावली पर्व पर सुन्दर नृत्य नाटिका आयोजित की गई इस नृत्य नाटिका में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दिवाली पर्व का सही अर्थ दर्शाया, साथ ही साथ परमपिता परमात्मा का सत्य परिचय देते हुए आने वाली नई सतयुगी दुनिया का भी संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके जेमिनी ने स्थानीय रहवासियों को इस त्यौहार के आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत कराया, वहीं इस आयोजन के प्रारम्भ में सभी को संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का शुभकामना संदेश सुनाया गया।