Shantivan, Abu Road

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में.. देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द सपत्नीक.. 6 दिसम्बर को आएंगे। जहां संस्था के महिला प्रभाग द्वारा आयोजित होने जा रहे महिला सशक्तिकरण से सामाजिक परिवर्तन विषय पर आयोजित नेशनल कन्वेन्शन कार्यक्रम का उद्घाटन.. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के करकमलों से सम्पन्न होगा।
इस कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग ले रही है। माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद.. ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी से भी मुलाकात करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। डायमण्ड हॉल में इस का आयोजन होगा.. जिसमें करीब 5 हज़ार से ज़्यादा लोग भाग लेंगे। देशभर से अपनी-अपनी क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा होगी तथा पूरे देशभर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभियान भी चलाए जायेंगे।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *