Mumbai

शांति और सद्भाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए आध्यात्मिक गुरुओं से मुम्बई के वर्ली स्थित एन.एस.सी.आई डोम का मंच सजा, अवसर.. विश्व पर्यावरण दिवस का था.. जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से अहिंसा विश्व भारती संगठन ने एक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेताओं में.. सद्गुरु, स्वामी रामदेव, आचार्य लोकेश मुनी समेत ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सिस्टर शिवानी ने एक मंच से पर्यावरण से संबंधित कई अहम मुद्दों पर बात की और इसके संरक्षण के लिए संदेश दिया..
भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी में प्रतिष्ठित पर्यावरणविदों, राजनीतिक नेताओं, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, विचारकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत हज़ारों लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए शपथ ली और पूर्ण रुप से इसे निभाने का संकल्प किया।
आपको बता दें.. इन हज़ारों लोगों समेत इंटरनेट के माध्यम से भी इस कार्यक्रम को देखने वाले.. 10 मिलियन.. यानि 1 करोड़ से ज़्यादा लोग.. इसे लाइव देख रहे थे.. जिन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए मानसिक प्रदूषण को भी समाप्त करने का संकल्प लिया।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *